• Wed. Aug 5th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, देवघर/झाझा

05 अगस्त 2026 । पवित्र सावन में बाबा वैद्यनाथ धाम मार्ग पर सूइयां-झाझा के पास आयोजित 36वें निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के मार्गदर्शन और महासमुंद आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमित अग्रवाल की सहभागिता से श्रद्धालुओं को समर्पित भोजन, चिकित्सा, विश्राम व सुरक्षा सुविधाएँ प्रदान की गईं।

विवरण : पवित्र श्रावण मास में देवघर की कठिन यात्रीमार्ग पर सूइयां-झाझा के निकट नीलांचल सेवा समिति एवं मारवाड़ी युवा मंच द्वारा 36वाँ विशाल निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर लगाया गया। बसना के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के मार्गदर्शन में महासमुंद आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुमित अग्रवाल एवं उनका दल सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ व्यवस्थाओं का संचालन कर रहे हैं।

शिविर में चौबीसों घंटे सात्विक अन्नपूर्णा महाप्रसाद, जलपान, हवादार डोम-पंडालों में गद्देदार बिस्तर, समर्पित चिकित्सा दल, निःशुल्क दवाइयाँ, गर्म पानी की सिकाई व फुट-मसाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साफ-सफाई हेतु सैनिटाइज्ड शौचालय व स्नान के उचित प्रबंध किए गए हैं। कठिन पथरीले मार्ग व तीखी ढलानों के बीच यह सेवा शिविर कांवरियों की थकान मिटाने व आध्यात्मिक ऊर्जा बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। श्रद्धालुओं ने संगठन की अनुशासनपूर्ण स्वागत-व्यवस्था और सेवा को सराहा है।

Leave a Reply