• Tue. Mar 24th, 2026

गृह मंत्री विजय शर्मा पोरा महोत्सव एवं किसान उत्सव में हुए शामिल…..

ByPreeti Joshi

Aug 25, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##छत्तीसगढ़, ##विजय शर्मा, ##सांस्कृतिक कार्यक्रमों, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #किसान उत्सव, #खबरछत्तीसगढ़, #गृह मंत्री शर्मा, #ग्राम मड़ियापार, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #तीन दिवसीय, #दुर्ग जिले, #धमधा विकासखंड, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, #पोरा महोत्सव, #प्रदेश के गृह एवं जेल, #प्रभारी मंत्री, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #समापन कार्यक्रम, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

62 वर्षों से आयोजित हो रहा है पोरा महोत्सव

मंत्री शर्मा ने मड़ियापार में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 50 लाख रुपये की घोषणा की

रायपुर, अमृत टुडे।  प्रदेश के गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा 23 अगस्त की देर रात्रि धमधा विकासखंड के ग्राम मड़ियापार पहुंचे। वे यहां आयोजित तीन दिवसीय पोरा महोत्सव एवं किसान उत्सव के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

गृह मंत्री शर्मा ने इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया एवं ग्रामवासियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति से जुड़े पारंपरिक त्यौहार पोरा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ग्रामवासियों की मांग पर ग्राम मड़ियापार में मिनी स्टेडियम निर्माण हेतु 50 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही छत्तीसगढ़ के लोकपर्व को महोत्सव के रूप में मनाने हेतु आयोजकों को साधुवाद भी दिया।

गौरतलब है कि ग्राम मड़ियापार में पोरा महोत्सव का आयोजन विगत 62 वर्षों से परंपरागत रूप से किया जा रहा है। महोत्सव में बैल सजावट, बैल दौड़, गेड़ी दौड़, कबड्डी, रस्साकशी, फुगड़ी, सुवा नृत्य, कुर्सी दौड़ एवं धीमी साइकिल रेस जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस अवसर पर राज्य तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, ग्राम पंचायत की सरपंच जनिता निषाद, महोत्सव के संयोजक डॉ. सुनील साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

You Missed