Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से वादा करती है पर उसको पूरा नहीं करती। इनकी कथनी में और करनी में जमीन आसमान का अंतर होता है। छत्तीसगढ़ की जनता ने उनको रिजेक्ट कर दिया है और यही अब पूरे देश में हो रहा है। कांग्रेस केवल बयानबाजी और जुमलेबाजी करती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है। मोदी की गारंटी का मतलब पूरा होने की गारंटी होती है।
विवरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से वादा करती है पर उसको पूरा नहीं करती। इनकी कथनी में और करनी में जमीन आसमान का अंतर होता है। छत्तीसगढ़ की जनता ने उनको रिजेक्ट कर दिया है और यही अब पूरे देश में हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस केवल बयानबाजी और जुमलेबाजी करती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है। मोदी की गारंटी का मतलब पूरा होने की गारंटी होती है। 18 लाख मकान, 3100 रुपये में धान की खरीदी और महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख माताओं-बहनों को हर महीने 700 करोड़ रुपये देना कोई छोटा काम नहीं है। कांग्रेस को नहीं दिखता है तो चश्मा लगा ले, हर विभाग में भर्ती प्रक्रिया चालू है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है।




