• Wed. Sep 23rd, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

रायपुर प्रेस क्लब में हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष समर्पित गणेश उत्सव जारी। मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकारों ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। विधायक सुनील सोनी विशेष अतिथि रहे। संध्या आरती में पुरानी और नई पीढ़ी के पत्रकारों का मिला। प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि यह आयोजन परंपरा और सहभागिता से जुड़ा है।

विवरण : रायपुर प्रेस क्लब में इस वर्ष गणेश उत्सव हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष की गौरवपूर्ण यात्रा थीम पर मनाया जा रहा है। मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार साथियों ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना की और संध्या आरती में भाग लिया। इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने पत्रकार बिरादरी को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा सहित पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। मोहन तिवारी ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति नई पीढ़ी के लिए अनुभव और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रेस क्लब ने आगामी आयोजनों में सभी पत्रकार साथियों से सहभागिता और संध्या आरती में शामिल होने का आह्वान किया है।

Leave a Reply