• Mon. Nov 9th, 2026

धमतरी में नारियल बनेगा किसानों की दीर्घकालीन आय का नया आधार, 200 से अधिक किसान खेतों की मेड़ से लेकर उपयुक्त स्थलों तक लगायेंगे पौधे…..

Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

धमतरी जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत नारियल रोपण अभियान प्रारंभ हुआ है। जिले के दो सौ दो कृषकों ने कुल चार हजार एक सौ छब्बीस नारियल पौधे लगाने की सहमति दी है। नारियल बोर्ड कोण्डागांव से पौध प्राप्त कर कृषकवार वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। ग्राम सेमरा में नारियल नर्सरी की स्थापना से आने वाले वर्षों में गुणवत्तापूर्ण पौधों की स्थानीय उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

विवरण: यह पहल कृषि में विविधता लाने, किसानों की आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने और पर्यावरण संरक्षण को आजीविका से जोड़ने की दिशा में एक दूरदर्शी प्रयास है। महानदी जागरूकता अभियान के तहत पिछले वर्ष फरसियां से गणेशघाट तक लगभग चौदह किलोमीटर पट्टी में चार हजार नारियल पौधों का वृहद रोपण किया गया था। नगरी क्षेत्र की भौगोलिक एवं जलवायु परिस्थितियां नारियल वृक्ष के लिए अनुकूल पाई गई हैं। नारियल एक बहुवर्षीय फसल है जो लंबे समय तक उत्पादन देती है। उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को पौध रोपण, सिंचाई, पोषण प्रबंधन और प्रारंभिक देखभाल के संबंध में तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाएगा। इससे फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय पारंपरिक फसलों के साथ-साथ दीर्घकालीन स्रोत से भी जुड़ेगी।

Leave a Reply