राजनांदगांव,
अमृत टुडे।
क्राईम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित मामलों समीक्षा की गई साथ ही पुलिस विभाग के विभिन्न पोर्टल को अपडेट रखने कहा गया ।
विशेष रूप से पशु तस्करी, अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।
संदिग्ध लोगों की पहचान कर गैंग व नये बदमाशों का नाम गुण्डा सूचि में जोड़ने तथा गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश खोलने तथा जिलाबदर की कार्यवाही हेतु दिए निर्देश।
गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना/चौकी में फिक्स पिकेटस लगाकर वाहनों की चेकिंग कर अवैध सामग्री मिलने पर विधिवत कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।
फरार अपराधियों एवं तस्करों द्वारा अपराध के माध्यम से अर्जित सम्पत्ति का ब्यौरा लेकर कुर्की की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
अपराध एवं शिकायतों का निराकरण जल्द से जल्द करने को कहा गया ।
गणेश पूजा के मद्देनजर शांति बनाये रखने हेतु आवश्यकतानुसार बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये।
बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
दिनांक 29.08.2025 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा पुलिस अधिक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागार में राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं थाना/चौकी प्रभारियों की क्राईम मीटिंग ली गई जिसमें कानून व्यवस्था एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई। अपराधों पर नियंत्रण एवं आसामाजिक तत्वों, नशीले पदार्थो की खरीदी बिकरी पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध लोगों की पहचान कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए।

गुण्डा बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हिस्ट्रीशीट गुण्डा रजिस्टर में नाम दर्ज कर उनपर सतत् निगाह रखने तथा जिला बदर की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित दिया गया। फरार आरोपियों के संम्पति का विवरण लेकर अपराध के माध्यम से अर्जित सम्पत्ती के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा सम्पत्ती कुर्क करने की प्रक्रिया करने निर्देशित किया गया। गणेश पूजा में आवश्यतानुसार बल लगाकर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देश दिया गया।

थाना/चौकी में पिकेट्स लगाकर वाहनों की प्रतिदिन चेकिंग करने और अवैधा सामग्री मिलने पर विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग में विभिन्न कार्यो के लिए संचालित पोर्टल जैसे MLC/PM Online Report, MedLearPR Portal, CTNS Online Portal, e-Summons Portal Zero FIR CIR-MAC Portal, Cyber Reporting Portal, SAHYOG Portal, E-SAMAN Portal, CCTNS डेटा एंट्री कार्य, कोर्ट निराकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण पोर्टल के कार्य एवं महत्व के संबंध में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग द्वारा विस्तार से बताया गया साथ ही मीटिंग हॉल में इन पोर्टलों का लाईव डेमो भी दिखाया गया।

मीटिंग में अतिरक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर, सी.एस.पी. वैशाली जैन, सी.एस.पी. पुष्पेन्द्र नायक, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसादिया, डी.एस.पी. तनुपिया ठाकुर व जिले के समस्थ थाना/चौकी के प्रभारीगण उपस्थित थे।

