• Sat. Nov 7th, 2026
Spread the love

रायपुर , अमृत टुडे। विधायक सुनील सोनी ने माधवराव सप्रे विद्यालय, बूढ़ापारा में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत छात्राओं को सायकल वितरित कर सभी को बधाई दिया।

उन्होंने कहा कि सायकल मिलने से आप सब को स्कूल आने-जाने में अब और भी आसानी होगी।
देश में आज हर क्षेत्र में नारी शक्ति अपना अहम योगदान देते हुए राष्ट्र की उन्नति में भागीदार बन रहीं हैं।

आप सभी बेटियां देश का आने वाला भविष्य हैं, अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आनेवाले समय में आप भी राष्ट्र का गौरव बनें, आप सब को आपके उज्ज्वल भाविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

Leave a Reply