रायपुर, 11 सितंबर 2025
अमृत टुडे। वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी आज एक दिवसीय प्रवास पर जशपुर पहुंचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस परिसर में उन्हें पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक और सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय, विधायक रायमुनी भगत, राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन राजीव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


