• Tue. May 12th, 2026
Spread the love

अनीता नायक ने दान की प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें

रायपुर,11 सितम्बर 2025

अमृत टुडे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में स्मृति पुस्तकालय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत आज रायपुर निवासी अनीता नायक ने प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित 115 पुस्तकें दान की।

इस पुनीत कार्य के लिए कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने पुस्तकें ग्रहण कर दानदाता को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

नायक ने कहा की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए मैंने यह पुस्तके दान की है |

यह स्मृति पुस्तकालय जिला प्रशासन की एक अच्छी पहल है जिसके तहत विद्यार्थियों को शिक्षित होने का मौका मिलेगा और रायपुर के बच्चें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे |

जिले में 15 जुलाई से प्रारंभ इस योजना के तहत दानदाताओं द्वारा 3500 से अधिक पुस्तकें दान में दी जा चुकी है। ये पुस्तकें जरूरतमंदों के भविष्य निर्माण में लाभकारी साबित होगी।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आगे आकर पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करें और ज्ञान के इस अभियान में सहभागी बनें।

दान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता प्रभात सक्सेना, रोजगार अधिकारी केदार पटेल से मोबाइल नंबर 9406049000 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन (आईएएस), जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

You Missed