• Sun. Sep 20th, 2026
Spread the love

बिलासपुर,11 सितम्बर 2025

थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत आई सी आई सी आई बैंक के नीचे स्थित पान ठेले के अंदर एक युवती अपने छोटे भाई के साथ बैठी थी।

उसी दौरान दो युवकों ने वहाँ आकर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया,जिस पर पास खड़े युवक ने विरोध करते हुए आरोपियों को वहाँ से भगाया , जिस पर आरोपी तत्काल वहाँ से भाग गए।

किंतु कुछ समय पश्चात पुनः लौटकर युवती से विवाद करते हुए हाथ में रखे पेट्रोल को उस पर फेंककर आग लगाने का प्रयास किया, जिससे युवती की हथेली में हल्की चोट आई।

युवती को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया जहाँ उसकी स्थिति सामान्य है।

घटना के संबंध में थाना सिविल लाइन में अपराध पंजीबद्ध कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply