पंचायत सचिव की माता ने बच्चों के संग मनाया अपना जन्मदिन
रायपुर, 11 सितम्बर 2025
अमृत टुडे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित अभिनव पहल “प्रोजेक्ट आओ बांटे खुशियां” के तहत रायपुर जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी अब अपने जन्मदिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए नन्हें बच्चों संग खुशियां बांट रहे हैं।

इसी कड़ी में व्याख्याता गौरीकान्ता साहू, तकनीकी सहायक कनिका तिवारी, लेक्चरर मंजूलता सोनवानी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आंगनबाड़ी तथा स्कूली बच्चों के साथ विशेष समय बिताया।

दोनों अधिकारियों ने बच्चों के साथ केक काटा तथा उन्हें फल, मिठाई, पौष्टिक आहार वितरित की।
प्रोजेक्ट आओ बांटें खुशियां के अंतर्गत ग्राम पंचायत नरदहा ब्लॉक आरंग के सचिव यशवंत कन्नौजे ने अपनी माता सावित्री कन्नौजे का जन्मदिन शासकीय बालक प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 250 बच्चों के साथ मनाया |

इस अवसर पर उनकी माता ने सभी बच्चों को कॉपी, पेन भेंट किया एवं उनको स्वल्पाहार कराया गया |
सावित्री कन्नौजे ने बताया कि मैंने पहली बार अपना जन्मदिन बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुझे बहुत अच्छा लगा और मैं मुख्यमंत्री जी तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने इतनी अच्छी पहल की है।

प्रोजेक्ट के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा जिले के 15 कर्मचारियों को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर एसएमएस और ई-कार्ड के माध्यम से शुभकामनाएं भेजी गई और उन्हें पास के आंगनबाड़ी या विद्यालय में बच्चों संग जन्मदिन मनाने हेतु प्रेरित किया गया |

