Amrit Today Raipur Chhattisgarh
रायपुर प्रेस क्लब में हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित गणेश उत्सव में रविवार को वीडियो पत्रकार साथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना और संध्या आरती के बाद पत्रकारों को पौधे वितरित किए गए। आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया गया।

विवरण: रायपुर प्रेस क्लब में हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष थीम के साथ गणेश उत्सव आयोजित किया जा रहा है। रविवार को वीडियो पत्रकार साथियों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर संध्या आरती में सहभागिता की। आरती के बाद प्रेस क्लब की ओर से उपस्थित पत्रकारों को पौधे वितरित किए गए।

इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि गणेश उत्सव को पत्रकारों की सहभागिता और जनसरोकारों से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा। सोमवार को कार्यकारिणी सदस्य सामूहिक रूप से आराधना करेंगे।




