• Tue. Sep 29th, 2026
Spread the love

रायपुर,16 सितम्बर 2025

अमृत टुडे। आज विधानसभा के परिषद में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। इस बैठक में मुख्य रूप से चर्चा का केंद्र यह था कि विधानसभा भवन अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है।

इसका भव्य लोकार्पण कार्यक्रम 1 तारीख को प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा, और इस संबंध में विस्तृत तैयारियाँ की गई हैं।

बैठक में यह भी चर्चा की गई कि इस विशेष अवसर पर कितने लोग उपस्थित रहेंगे और कार्यक्रम में क्या-क्या गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

इस लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें वृक्षारोपण का कार्य भी शामिल होगा।

इसके अलावा,
पूरे राज उत्सव में अन्य कई गतिविधियों के माध्यम से इस दिन को विशेष बनाया जाएगा। 1 नवंबर को 11:00 से 12:00 के बीच विधानसभा भवन का औपचारिक लोकार्पण समारोह सम्पन्न होगा, जिसमें वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी उसी समय आयोजित किया जाएगा, और सभी कार्यों को प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सम्पन्न किया जाएगा।

साथ ही, यह जानकारी भी साझा की गई कि पूरे देश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इस सेवा पखवाड़े की पहल के अंतर्गत काम कर रहे हैं, और इसके क्रम में 17 तारीख से गतिविधियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। उदाहरण के तौर पर, कल राजनांदगांव में एक मेगा हेल्प कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक मरीजों की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। इस तरह से, अलग-अलग जिलों में इस सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

Leave a Reply

You Missed