• Thu. Sep 24th, 2026
Spread the love

रायपुर, अमृत टुडे। सिख समाज के गौरवशाली इतिहास की कड़ी में, सिख धर्म के 09वें गुरु, श्री गुरतेग बहादुर सिंह जी के समर्पित जीवन और साहस का उत्सव मनाने के लिए, उनके 350वें शहीदी शताब्दी दिवस के अवसर पर एक विशेष यात्रा आयोजित की जा रही है। यह यात्रा 14 सितंबर को असम के धुबरी साहिब से प्रारंभ होगी और विभिन्न प्रदेशों का भ्रमण करते हुए 23 नवंबर को आनंद साहब गुरुद्वारे में समाप्त होगी।

राजधानी रायपुर में प्रवेश के समय, छेरीखेड़ी गांव में एक भव्य मंच का निर्माण किया गया है, जहां पर इस शुभ अवसर का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद, यह यात्रा रायपुर में तेलीबांधा गुरुद्वारे से प्रारम्भ होगी, जो प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ेगी। यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव टाटीबंध गुरुद्वारे में रात्रि विश्राम के रूप में निर्धारित किया गया है।

इस यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, और अन्य माननीय मंत्रीगण तथा राजनीतिक हस्तियाँ भी शामिल होंगी, जो इस ऐतिहासिक अवसर की गरिमा और महत्व को बढ़ाएंगे। ऐसे में, यह यात्रा न केवल सिख धर्म को समर्पित होगी, बल्कि समाज के एकजुटता और भाईचारे का भी संदेश देने का कार्य करेगी।

Leave a Reply

You Missed