• Thu. Feb 5th, 2026

रायपुर नगर निगम में शासन के ई ऑफिस प्रोजेक्ट अंतर्गत नगरीय प्रशासन संचालनालय के निर्देश पर कार्य करने हेतु 30 सितम्बर…..

Spread the love

रायपुर नगर निगम में शासन के ई ऑफिस प्रोजेक्ट अंतर्गत नगरीय प्रशासन संचालनालय के निर्देश पर कार्य करने हेतु 30 सितम्बर तक सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारिया अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर पूर्ण करने की तैयारी

निगम मुख्यालय भवन में मंत्रालय सामान्य प्रशासन विभाग के विशेषज्ञ ने निगम अधिकारियों, कर्मचारियों को ई ऑफिस प्रोजेक्ट पर लाइव प्रोजेक्ट पर दिया आवश्यक प्रशिक्षण

रायपुर, अमृत टुडे। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साथ की मंशानुसार छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय सहित सभी 10 जोन कार्यालयो में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ई ऑफिस प्रोजेक्ट योजना के अंतर्गत सभी आवश्यक प्रशासनिक कार्यों का संपादन एवं संचालन तय समयसीमा में दिनांक 1 अक्टूबर 2025 से प्रशासनिक तौर पर प्रारम्भ करने हेतु समस्त आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संचालनालय के निर्देश के परिपालन में प्रारम्भ कर दी गयी हैँ।

आज इस संदर्भ में रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल नगर निगम सामान्य सभा सभागार में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के विशेषज्ञ हिमांशु तंबोली ने लाइव पोर्टल पर छत्तीसगढ़ शासन की ई ऑफिस प्रोजेक्ट योजना की प्रशासनिक प्रक्रियाओ और संवालन कार्य प्रणालियों से अवगत कराते हुए रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय और समस्त जोनों के नगर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को इस सबंध में आवश्यक प्रशिक्षण दिया।

छत्तीसगढ़ शासन की ई ऑफिस प्रोजेक्ट योजना के लाइव पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर पालिक निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश के पालन में नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय प्रभारी अपर आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग कृष्णा खटीक, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर संजय बागडे, सभी उपायुक्त,

सभी जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियता, उपअभियंता, कम्प्यूटर प्रोग्रामर राधेश्याम एक्का, सभी 10 जोनो और नगर निगम मुख्यालय भवन के समस्त विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, समस्त लिपिकीय वर्ग स्टॉफ, कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने शासन की ई ऑफिस प्रोजेक्ट योजना के सदर्भ में आवश्यक प्रशिक्षण निर्देशानुसार प्राप्त किया।

Leave a Reply