राजनंदगांव, 21 सितम्बर 2025
अमृत टुडे। डोंगरगांव से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम कुमरदा में कई वर्षों से संचालित बुनकर समिति का हाल वर्तमान में बेहद खस्ता है।

बुनकर समिति के सदस्य राम भरोसा से चर्चा की। उन्होंने हमें बताया कि विगत कुछ वर्षों से शासन और प्रशासन की अनदेखी के कारण बुनकर समितियों की स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है।
जहां बुनकर समिति संचालित हो रही है, वहां के भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर है, जिससे कामकाज में बाधा उत्पन्न हो रही है।

इसी क्रम में,
कुछ महिलाओं ने यह भी बताया कि उन्हें जो मजदूरी दर दी जा रही है, वह बेहद कम है, और इसे बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार आ सके।

इसके साथ ही,
उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि रॉ मैटेरियल की सही और नियमित व्यवस्था सरकार द्वारा की जानी चाहिए, ताकि कुटीर उद्योग को बढ़ावा मिल सके और अधिक से अधिक लोग इससे जुड़े रह सकें।
इस सबके बीच,
बुनकर समितियों को छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री, विष्णु देव साय, से काफी उम्मीदें हैं।

सभी संबंधित सदस्यों का मानना है कि यदि सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान देगी और उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, तो यह उनके रोजगार एवं विकास के लिए एक नए रास्ते का द्वार खोलेगा।

