• Sun. Mar 29th, 2026

NSUI ने कुलपति–कुलसचिव को पढ़ाया ABCD किया नुक्कड़ नाटक विश्वविद्यालय की लापरवाही और छात्र-विरोधी निर्णयों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन…..

Spread the love

रायपुर, अमृत टुडे

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में लगातार हो रही लापरवाहियों और छात्र-विरोधी निर्णयों के विरोध में आज NSUI ने प्रशासनिक भवन के सामने नुक्कड़ नाटक व प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। अमृत टुडे।

यह आंदोलन वाइस चेयरमैन पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में हुआ।
NSUI कार्यकर्ता ABCD के अक्षर लेकर पहुँचे और कुलपति–कुलसचिव को प्रतीकात्मक रूप से ABCD और पहाड़ा पढ़ाया।Amrit Today.

छात्र नेता पुनेश्वर लहरे कहा
“NAAC की जगह NACC छापना सिर्फ़ एक गलती नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी का उदाहरण है।

इतनी गंभीर त्रुटि का पता एक साल बाद चलना शर्मनाक है।
साथ ही त्रुटि सुधार शुल्क ₹120 से बढ़ाकर ₹500 करना सीधा छात्र-विरोधी और अन्यायपूर्ण फैसला है।

गरीब व मध्यमवर्गीय छात्रों पर यह बोझ किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं।”NSUI की प्रमुख माँगें जिम्मेदार अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही सभी छात्रों की अंकसूचियाँ निःशुल्क सही कर वापस दी जाएं त्रुटि सुधार शुल्क वापस ₹120 या उससे भी कम किया जाए दस्तावेज़ छपाई व जाँच प्रक्रिया में पारदर्शिता और सख्त निगरानी।

Leave a Reply