• Fri. Feb 13th, 2026
Spread the love

रायपुर……..

अमृत टुडे।

थाना-पण्डरी जिला-रायपुर (छ.ग.)

अप, क्रमांक-281/2025 धारा- 309(6),3(5) बी.एन. एस.

नाम प्रार्थी तरूण यदू पिता नंदकुमार यदू उम्र 18 वर्ष निवासी – ग्राम मुरेठी

वार्ड क्रमांक 12 सिलतरा थाना धरसींवा जिला रायपुर

घटना स्थल वृन्दावन गार्डन दलदलसिवनी थाना पण्डरी रायपुर

नाम आरोपी-

1. अनस असरफी पिता मोह. हबीब उम्र 23 वर्ष निवासी- मोवा मस्जद के पास थाना पण्डरी रायपुर

2. शहनवाज खान पिता जमाल खान उम्र 22 वर्ष निवासी-अमन नगर मस्जिद के पास थाना पण्डरी रायपुर+ 02 विधि से संघर्षरत बालक

दिनांक गिरप्तारी 19.10.2025 के 14:10 एवं 14:15 बजे

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि,

प्रार्थी तरूण यदु दिनांक 17.10.2025 को अपने दोस्त प्रवीण साहू के साथ एक्टिवा से घर के लिए लाईट लेने बालाजी हार्डवेयर शंकर नगर रायपुर आये थे खरीदी करने के बाद वापस घर के लिए निकले तब प्रवीण साहू का दोस्त विधि से संघर्षरत बालक ने फोन कर बोला कि लेपटॉप दिखाना है बोलने पर उसके घर मोवा मस्जिद के पास रायपुर गये वहां से तीनो वृन्दावन गार्डन दलदलसिवनी रायपुर गये दोपहर करीबन -4 बजे के मध्य तीन अज्ञात लडके काले रंग की स्कूटी फैशिनों मे आये और नाम पता पूछते एवं इन्ही लोग है बोलते हुए चाक् दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करते हुए एक लडका पेचकश से प्रार्थी के गले के पास टिकाकर फोन पे के माध्यम से मोबाईल नंबर 7828834832 मे 60,000/- रूपये एवं 20,000/- जुमला 80,000/- रूपये ट्रांसफर करवाया तथा प्रवीण साहू के जेब से 4,000 रूपये व केशियो कम्पनी सिल्वर रंग की कलाई घडी पुरानी इस्तेमाली को लुट लिये तथा थाना मे रिपोर्ट दर्ज करोगे तो जान से मार देंगें की धमकी देकर अपनी स्कूटी से दलदलसिवनी तरफ भाग गये। प्राथी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल निरीक्षण कर प्रार्थी से पूछताछ कर कथन लिया गया।

मोबाईल नंबर 7828834832 का लोकेशन प्राप्त कर आरोपी अनश असरफी को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ किया गया जो शहनवाज खान अनस असरफी तथा 02 विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों का पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लिया गया जो जुर्म स्वीकार किये एवं आरोपी मोह. अनस द्वारा अपने बैंक खाते मे प्राप्त किये गये राशि मे से लक्ष्मी टेलीकॉम मोबाईल दुकान कटोरा तालाब रायपुर से इनपफिनिक्स नोट 50एस 5ज कीमती 15.000 /- रू. का मोबाईल तथा आईफोन 13 प्रो कीमती 41,000 रूपये मे खरीदा एवं 8,000 रूपये को फोन पे नंबर 8602538077 मे ट्रांसफर किया कुछ पैसे को खा पीकर खर्च कर दिये तथा शेष रकम 10,312 रूपये खाता मे मौजूद होना बताये।

प्रकरण मे आरोपियों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना मे उपयोग किये गये वाहन वेस्पा एस.एक्स.एल. क्रमांक सी.जी. 04 एन.टी.- 5764 तथा लूट की रकम से खरीदे गये 02 नग मोबाईल फोन , नगदी रकम 8,000/- रूपये तथा डराने धमकाने मे उपयोग किये गये एक नग चाकू एवं पेचकस को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। प्रकरण मे आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालक के विरूध्द धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार किया गया है जिसे ज्यूड़िशियल रिमाण्ड हेतु रवाना किया गया है।

Leave a Reply

You Missed