• Sun. Mar 22nd, 2026

*पुलिस थाना छुरिया को मोटरसायकल चोर को पकड़ने में मिली सफलता*

Spread the love

*छुरिया के ग्रामीण बैंक के सामने से प्रार्थी के मोटरसायकल को चोरी कर हो गया था फरार*

*चोरी किए मोटरसायकल बजाज पल्सर काला- सफेद N 150 क्रमांक CG 08 AZ 4463 को आरोपी से किया गया बरामद*

अमृत टुडे/रायपुर,छत्तीसगढ़।

नाम आरोपी – राकेश कुमार चौरे पिता आत्माराम चौरे उम्र 30 साल साकिन बम्हनी चारभाटा थाना छुरिया, हाल पता ग्राम नागतराई थाना डोगरगढ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

विवरण – दिनांक 16/10/2025 को प्रार्थी प्रमोद साहू थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी – राकेश कुमार चौरे पिता आत्माराम चौरे उम्र 30 साल साकिन बम्हनी चारभाटा थाना छुरिया, हाल पता ग्राम नागतराई थाना डोगरगढ ने प्रार्थी को छुरिया के ग्रामीण बैंक के पास उधार रकम वापस करना है बोल कर बुलाया फिर आपस मे बातचीत के दौरान प्रार्थी के मोटरसायकल चाबी लगी बजाज पल्सर काला- सफेद N 150 क्रमांक CG 08 AZ 4463 कीमती करीबन 45000/- रूपये को लेकर चोरी कर भाग गया था, प्रार्थी के रिपोर्ट पर चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर मोटरसाइकल एवं आरोपी का पातातलास किया जा रहा था। प्रकरण में नामजद आरोपी व चोरी गए मोटरसाइकल का अतिशीघ्र पतासाजी कर निराकरण करने हेतु पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग व अति पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहूल देव शर्मा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देशन पर कारवाही के दौरान मुखबीर के सूचना पर थाना छुरिया प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के हमराह में छुरिया थाना स्टाप के द्वारा आज दिनांक 22/10/2025 को मामले के आरोपी राकेश कुमार चौरे पिता आत्माराम चौरे उम्र 30 साल साकिन बम्हनी चारभाटा थाना छुरिया, हाल पता ग्राम नागतराई थाना डोगरगढ जिला राजनांदगांव (छ.ग.) से चोरी का मोटरसाइकल को उसके कब्जे से छुरिया चिचोला रोड ग्राम घोघरे से बरामदगी किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करने के साक्ष्य पाए जाने से उसे आज दिनांक 22/10/2025 को विधिवत गिरफ्तार कर सुचना आरोपी के परिजन को दिया गया है। प्रकरण अजमानती होने से गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया जा रहा है।

Leave a Reply