आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी पहलू पर हुई चर्चा
दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन अग्रसेन महाविद्यालय में
रायपुर, 29 अक्टूबर 2025
अमृत टुडे। पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन महाविद्यालय में, छत्तीसगढ़ में मिलिट्स के आर्थिक विकास और स्वास्थ्य संबंधी पहलू विषय पर अग्रसेन महाविद्यालय और विवेकानंद महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार के पहले सत्र में दुर्ग विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ अरुणा पलटा ने मिलिट्स के प्रकार और उसके पोषण मूल्य पर विस्तार से जानकारी दी। वही दूसरे सत्र में जबलपुर से पहुंची प्रो डॉ शैल प्रभा कोष्ठा ने आर्थिक विकास में पोषण सुरक्षा का नया आयाम विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि मिलिट्स वर्ष 2023 की घोषणा के बाद इस दिशा में बहुत से प्रयास हुए बाजार में मांग बढ़ी। मिड डे मील में बच्चों को पोषक आहार मिल रहा है जो हर दृष्टि से लाभकारी है।
अग्रसेन महाविद्यालय के डायरेक्टर व्ही के अग्रवाल भारत की धरती मिलिट्स उत्पादन में प्राचीन समय से ही अग्रणी रही है, पाश्चात्य की लहर ने स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाया अब फिर से इस ओर लोग जागृत हो रहे हैं।वही महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ अमित अग्रवाल ने कहा कि दोनों ही सत्रों में विशेषज्ञों से विषय के विभिन्न पहलुओं को जानने का अवसर मिला, बहुत ही उपयोगी रहे दोनों सत्र । इस अवसर पर शोधार्थीयों ने अपना शोध पत्र भी पढ़ा।
संगोष्ठी का संचालन वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक देविका परमार ने किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ शोभा अग्रवाल ने बताया कि दूसरे दिन के सत्र में अन्ना मिलेट्स एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक श्याम शिवहरे और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आदिकांत प्रधान अपने विचार रखेंगे। इस आयोजन में विवेकानंद कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज मिश्रा और अग्रसेन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ युलेंद्र राजपूत सहित अग्रसेन महाविद्यालय की आईकुएसी प्रभारी डॉ डॉली पांडे, विवेकानंद कॉलेज के आईकुएसी प्रभारी डॉ अशोक झा सहित सभी विभागाध्यक्ष और प्राध्यापक उपस्थित रहे।





