• Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

धमतरी, अमृत टुडे।

एसपी धमतरी के निर्देशन में पुलिस की त्वरित कार्यवाही – किसानों की चोरी हुई ट्रालियाँ कुल कीमती 10,30,000/- रूपये का बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

कृषि कार्य बाधित न हो इसलिए धमतरी पुलिस की सक्रियता – चोरी की ट्रालियाँ बरामद, तीन आरोपी सलाखों के पीछे

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में थाना मगरलोड पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही से किसानों की ट्रैक्टर ट्राली चोरी के मामलों का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा थाना मगरलोड में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.10.2025 से 04.10.2025 की दरमियानी रात में अज्ञात चोरों ने उसके घर के बयारा में खड़ी लाल रंग की ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर ली। रिपोर्ट पर थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 176/25 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

किसान की ट्राली चोरी होने से कृषि कार्य प्रभावित न हो, इस पर पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

संयुक्त टीम की जांच और कार्यवाही

मगरलोड पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं क्षेत्र में सतत पूछताछ के आधार पर तीन संदेहियों -(01) शोएब खान उर्फ राजा पिता अयुब खान उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम कमईपुर, थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)
(02) देवनारायण ध्रुव पिता गणेश राम ध्रुव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कमईपुर, थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)
(03) मोहम्मद आबिद रिजवी पिता स्व. मोहम्मद सरीफ रिजवी उम्र 27 वर्ष निवासी संजय नगर वार्ड 06, कांकेर
(छ.ग.)से पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने न केवल मगरलोड क्षेत्र की ट्राली चोरी बल्कि 27.08.2025 को ग्राम सोनझरी से ट्रैक्टर नांगर और 09.09.2025 को ग्राम कसारवाही से ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने की बात स्वीकार की।

आरोपियों से बरामदगी विवरण

आरोपियों के निशानदेही पर निम्न वस्तुएँ जप्त की गईं
नीला रंग का ट्रैक्टर ट्राली (कीमत 1,50,000/- रूपये-) धनगांव, थाना डौण्डीलोहारा, जिला बालोद से

हरा रंग का ट्रैक्टर ट्राली (कीमत 2,50,000/-रूपये ) चिचंलगोदी, थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद से

लोहे का ट्रैक्टर नांगर (कीमत 30,000/-रूपये ) दानीटोला, धमतरी-नगरी रोड स्थित हीरा सोनकर पोल्ट्री फार्म के सामने से

पीकअप वाहन (छोटा हाथी) क्रमांक CG-27-H-2669 (कीमत 6,00,000/-रूपये ), जो चोरी की वारदात में प्रयुक्त हुआ था।

कुल बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 10,30,000/- रूपये आंकी गई है।

आरोपियों का नाम-:

(01) शोएब खान उर्फ राजा पिता अयुब खान उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम कमईपुर, थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)
(02) देवनारायण ध्रुव पिता गणेश राम ध्रुव उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कमईपुर, थाना मगरलोड,जिला धमतरी (छ.ग.)
(03) मोहम्मद आबिद रिजवी पिता स्व. मोहम्मद सरीफ रिजवी उम्र 27 वर्ष निवासी संजय नगर वार्ड 06, कांकेर
(छ.ग.)

दुगली थाने के प्रकरणों से भी जुड़ा नेटवर्क उजागर
मगरलोड के अतिरिक्त थाना दुगली क्षेत्र में भी चोरी की दो घटनाएँ इसी गिरोह से जुड़ी पाई गईं —
अपराध क्रमांक 30/25 धारा 303(2) बीएनएस – ग्राम कसारवाही से ट्रैक्टर ट्राली चोरी
अपराध क्रमांक 31/25 धारा 303(2) बीएनएस .- ग्राम सोनझरी से ट्रैक्टर नांगर चोरी
दोनों प्रकरणों में आरोपीगण की संलिप्तता पाई गई है।

न्यायिक रिमांड एवं आगे की कार्यवाही-

आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
धमतरी पुलिस आगे भी अन्य जिलों से जुड़ी चोरी की वारदातों की कड़ियाँ जोड़ते हुए जांच जारी रखे हुए है।

धमतरी पुलिस नागरिकों एवं किसानों से अपील करती है कि खेत-खलिहान या घर में रखे कृषि उपकरणों की सुरक्षा हेतु सावधानी बरतें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें।

Leave a Reply

You Missed