• Thu. Sep 24th, 2026

धमतरी पुलिस रूद्री थाना द्वारा की गई जुआ के विरुद्ध एक और कार्यवाही – 06 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार…..

Spread the love

धमतरी, 07 नवंबर 2025

अमृत टुडे।

ग्राम सोरम में ताश की 52 पत्ती से रुपए पैसों का दांव – पुलिस ने धर दबोचा जुआरियों को

एसपी धमतरी के निर्देशन में जुआ सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही – रूद्री पुलिस ने किया 1.95 लाख से अधिक का माल जब्त

एसपी धमतरी के निर्देश पर जिलेभर में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध सतत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज थाना रूद्री पुलिस द्वारा ग्राम सोरम, हलचल पोल्ट्री फार्म के पास दबिश देकर 06 जुआरियों को 52 पत्ती ताश से रुपए पैसों का दांव लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस टीम ने मौके से 8,700/- रूपये नगद रकम, 52 पत्ती ताश, 07 नग मोबाइल फोन (कीमत 40,000/-रूपये) तथा 06 नग मोटर साइकिलें (कीमत 1,47,000/-रूपये) कुल 1,95,700/- रूपये का सामान जब्त किया है।

जुआ खेलते हुए पकड़े गए व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं –
(01) अनेश्वर उर्फ अन्नू पिता दाउलाल उम्र 40 वर्ष साकिन भटगांव
(02) सतेन्द्र साहू पिता केशराम साहू उम्र 21 वर्ष साकिन लिमतरा
(03) सन्नी कुर्रे पिता पप्पू कुर्रे उम्र 22 वर्ष साकिन रामसागरपारा
(04) धनेश देवांगन पिता नत्थूराम उम्र 41 वर्ष साकिन भटगांव
(05) युगल किशोर पिता परसराम उम्र 48 वर्ष साकिन लिमतरा
(06) राहुल यादव पिता नन्दूराम उम्र 34 वर्ष साकिन रिसाईपारा, धमतरी

सभी जुआरियों के विरुद्ध थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 60/25 धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

धमतरी पुलिस का संदेश :
धमतरी पुलिस कि अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें ताकि समाज में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना रहे।

Leave a Reply

You Missed