• Fri. May 8th, 2026

छ.ग. में 200 यूनिट तक बिजली बिल आधा, 42 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ: मंत्रिपरिषद ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी…..

Spread the love

“मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, बिजली बिल राहत से लेकर क्रय नियम और श्रम कानूनों में संशोधन तक कई बड़े फैसले”

रायपुर, 03 दिसम्बर 2025

अमृत टुडे। छत्तीसगढ़ में घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए राज्य मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान के तहत 200 यूनिट तक बिजली बिल में 50 प्रतिशत छूट देने को मंजूरी दे दी है। इससे प्रदेश के 42 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।


साथ ही, 200 से 400 यूनिट तक खपत वाले 6 लाख उपभोक्ताओं को भी अगले एक वर्ष तक रियायत मिलेगी ताकि वे पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सोलर प्लांट स्थापित कर सकें।

बैठक में क्रय नियमों में संशोधन, निजी विश्वविद्यालय विधेयक तथा दुकान एवं स्थापना अधिनियम में संशोधन के प्रारूप को भी स्वीकृति दी गई।

Leave a Reply

You Missed