*‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत सिविल सेवा अभ्यर्थियों को साक्षात्कार प्रशिक्षण, आत्मविश्वास व व्यक्तित्व विकास पर जोर*
रायपुर ,27 दिसंबर 2025
अमृत टुडे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन रायपुर द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा २०२५ के चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार पूर्व प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह सहित विशेषज्ञ पैनल ने आज संजय डहरिया और रोशन अग्रवाल के मॉक इंटरव्यू लिए।

विवरण :: प्रशिक्षण कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हो रहा है। विशेषज्ञ पैनल में कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, सीनियर डीसीएम रेलवे अवधेश कुमार त्रिवेदी, आईएएस अनुपमा आनंद, आईपीएस ईशु अग्रवाल, साइंस कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर भूवाल सिंह शामिल हैं।

हर अभ्यर्थी का ४५-५० मिनट तक मूल्यांकन कर व्यावहारिक सुझाव दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और प्रस्तुति कौशल निखारना है। जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा आयोजित इस पहल से अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए बेहतर तैयार हो रहे हैं।




