• Mon. Mar 23rd, 2026
Spread the love

बिलासपुर , 29 दिसम्बर 2025

अमृत टुडे।

*क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाश पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार।*

*बीच चौराहे पर लड़ाई झगड़ा करने वालों पर सरकण्डा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही।

*मौके पर पहुंचे पुलिस टीम के सामने ही हुज्जतबाजी करते हुये युवकों ने किया विवाद।*

*आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश।*


*थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने इस प्रकार की कृत्यों पर की जायेगी वैधानिक कार्यवाही।*

*तालापारा-मगरपारा में दबिश, असामाजिक तत्व खदेड़े*


बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने शिकायतों पर तालापारा व मगरपारा में विशेष अभियान चलाया। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 5 व्यक्तियों पर धारा 36(च) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई। इसके अलावा संदिग्ध 16 पर धारा 128 बीएनएस व शांति भंग के 2 पर धारा 170 बीएनएस लगाई गई।

विवरण :: पुलिस ने अचानक दबिश देकर असामाजिक तत्वों को खदेड़ा।अभियान से कानून व्यवस्था मजबूत करने का लक्ष्य।आगे भी ऐसी औचक कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

*नाम आरोपी -*
01. रोहित यादव पिता स्व. रामनाथ यादव उम्र 19 वर्ष निवासी जबड़ापारा सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.।
02. प्रेम वर्मा पिता प्रकाश वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी चांटीडीह सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर
03. शहनवाज खान पिता स्व. जमिल खान उम्र उम्र 30 वर्ष निवाससी देवन चाल चांटीडीह सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र में शांति ब्यवस्था बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं पेट्रोलिंग करने एवं अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध धरपकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर, बिलासपुर पंकज पटेल, सी.एस.पी. सिविल लाईन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर अलग-अलग क्षेत्रों मंे लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है, इसी कड़ी में आज दिनांक 28.12.2025 को टाउन पेट्रोलिंग पर टीम रवाना किया गया था, इस बीच सूचना मिला कि सब्जी मण्डी चांटीडीह, देवन चाल चांटीडीह एवं जबड़ापारा सरकण्डा में कुछ युवक आपस में विवाद करते क्षेत्र में अशांति फैला रहे हैं।

उक्त सूचना तस्दीक हेतु टीम रवाना किया गया जिनके द्वारा मौके पर पहुंच युवकों को समझाईश देते हुये नाम पता पूछने पर नाम पता बताने से इन्कार करते हुये उत्तेजित होकर पुलिस टीम के सामने ही आसपास लोगों को डराने धमकाने का प्रयास करने लगे, जिससे तीनो युवकों के विरूद्ध प्रतिबंधक धाराओं के तहत् कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है।

Leave a Reply