“संरक्षण संवर्धन होगा, वर्ल्ड हेरिटेज का प्रयास जारी”
सिरपुर, 01 जनवरी 2026
अमृत टुडे। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने महासमुंद के सिरपुर में लक्ष्मण देवालय, आनंद प्रभु कुटी विहार, तीवरदेव विहार, सुरंग टीला का दौरा किया। उन्होंने पुरातत्व स्थलों को संरक्षित करने और पर्यटक सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। सिरपुर आने पर गौरव की अनुभूति होने का उल्लेख किया।

विवरण :: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सिरपुर के समग्र विकास पर केंद्र से समन्वय का भरोसा जताया। सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सुझाव दिए। सिरपुर प्राचीन श्रीपुरा है, जहां हिंदू, बौद्ध, जैन अवशेष हैं,जिसमें लक्ष्मण मंदिर प्रमुख है। भोरमदेव कॉरिडोर शुभारंभ का जिक्र भी हुआ।







