“धरसींवा विकासखंड तरपोंगी में उत्साह; समरसता व भाईचारे का संदेश”
रायपुर , 03 जनवरी 2026
अमृत टुडे। छेरछेरा तिहार पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने धरसींवा के ग्राम तरपोंगी में पारंपरिक रूप से घर-घर जाकर अन्न दान लिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में समानता, सहयोग व दान भावना को मजबूत करता है। ग्रामीणों ने उत्साह से स्वागत किया।
विवरण :: छेरछेरा धान कटाई के बाद पौष मास में मनाया जाने वाला लोक पर्व है। बच्चे-युवा लोकगीत गाते हुए अन्न मांगते हैं, जो सामूहिक भोज व जरूरतमंदों के लिए उपयोग होता। मंत्री ने इसे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान व विरासत से जोड़ने वाला बताया।




