“कोदवाबानी व मुंगेली के लिए 45 लाख की घोषणा”
मुंगेली , 04 जनवरी 2026
अमृत टुडे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जयनगरपारा कोदवाबानी में शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने अमर बलिदानी को नमन किया और गोंडवाना समाज भवन के लिए 20 लाख, मुंगेली भवन के लिए 25 लाख की राशि देने की घोषणा की।
शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान: उप cm अरुण साव ने कोदवाबानी में किया नमन, समाज भवनों के लिए 45 लाख की घोषणा ।

विवरण :: मुंगेली जिले के जयनगरपारा कोदवाबानी में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने शहीद के अदम्य साहस, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति को नमन किया। सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए । साव ने कहा कि शहीद वीरनारायण सिंह जी का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, स्वाभिमान और समाज हित में समर्पण की प्रेरणा देता है। उनका बलिदान देश व समाज के प्रति कर्तव्यों का स्मरण कराता रहेगा। कार्यक्रम में साव ने कोदवा बानी में गोंडवाना समाज भवन के लिए 20 लाख रुपए तथा मुंगेली में भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की।




