“देवसर माता सेवा समिति का आयोजन: पूजा, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ“
“ज्योत-मेंहदी से प्रकट उत्सव तक धूम वेद प्रकाश जी पूजा करेंगे,मंगलमूर्ति डांस ग्रुप की जीवंत प्रस्तुति“
रायपुर , 05 जनवरी 2026
अमृत टुडे। श्री देवसर माता सेवा समिति रायपुर के तत्वावधान में 11 जनवरी को छेरीखेड़ी एसएन पैलेस में चतुर्थ मंगलपाठ होगा। देवसर धाम पुजारी वेदप्रकाश जी माता पूजा करेंगे, रामअवतार अग्रवाल-मधुसूदन शर्मा मंगलपाठ पढ़ेंगे। रविंद्र केजरीवाल व्याख्यान देंगे, अंकिता शर्मा-तरुण सोनी भजन गाएंगे। रामू मारवाड़ी का भवाई डांस, मंगलमूर्ति ग्रुप की झांकी, कपीश अग्रवाल बांसूरी वादन। धार्मिक क्विज, सम्मान, महाप्रसाद वितरण
विवरण :: दोपहर 12 बजे वेद प्रकाश सवामणि -छप्पन भोग पूजा करेंगे, फिर रामअवतार अग्रवाल व मधुसूदन शर्मा संगीतमय मंगलपाठ, मेंहदी-चुनरी-गजरा-बधाई-प्रकट उत्सव मनाया जाएगा। संध्या 6 बजे अंकिता शर्मा व तरुण सोनी भजन, रामू मारवाड़ी भवाई- लीलण- मटकी डांस, मंगलमूर्ति कोलकाता नृत्य-झांकी, कपीश अग्रवाल बांसूरी। रविंद्र केजरीवाल के हजारों भजन रचयिता, रामअवतार नि:शुल्क सेवा, अंकिता की यूट्यूब हिट, रामू इंडियाज गॉट टैलेंट फेम। धार्मिक क्विज, सम्मान, फूलों की सजावट, महाप्रसाद वितरण।




