• Thu. Aug 13th, 2026

“रायपुर गुरुद्वारा गोविंद नगर में धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व”…..

Spread the love

“साहिबे-कमाल का पावन उत्सव,रागी जत्थों के कीर्तन से निहाल हुई संगत, विशाल लंगर का आयोजन”

रायपुर , 05 जनवरी 2026

अमृत टुडे। रायपुर के गुरुद्वारा गोविंद नगर में दशम पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया। फूलों से सजा दरबार साहिब, रागी भाई सरूप सिंह और शुभदीप सिंह जी के मधुर कीर्तन ने संगत को भाव विभोर किया। गुरु के बलिदान और शौर्य की कथाएं सुन संगत निहाल। 3 जनवरी को नगर कीर्तन का भव्य समापन, अंत में अटूट लंगर वितरित।

विवरण :: गुरुद्वारा गोविंद नगर को आकर्षक सजावट से सजाया गया, जहां पालकी साहिब संगत का केंद्र बना। 4-5 जनवरी को विशेष दीवान हुए, रागी जत्थों ने गुरु इतिहास की प्रेरक कथाएं सुनाईं।

गुरु जी के त्याग, शौर्य, समानता और मानवता के संदेश पर जोर। हजारों स्त्री-पुरुष, बच्चे-बुजुर्ग शामिल हुए। समापन पर विशाल गुरु का लंगर सभी वर्गों ने ग्रहण किया। 3 जनवरी को नगर कीर्तन का स्वागत भी यहीं हुआ।

Leave a Reply

You Missed