रायपुर,08 जनवरी 2026
अमृत टुडे।
*दुलना तिराहा से चिट्टा के साथ इमरान- पुरूषोत्तम गिरफ्तार, एनडीपीएस के तहत केस दर्ज*
रायपुर पुलिस के विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” में थाना गोबरानवा पारा पुलिस ने दुलना तिराहा से 2 चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 6 ग्राम 13 मिलीग्राम हेरोईन जप्त हुई, जिसकी कीमत 45 हजार रुपये है। आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी लाल उमेद सिंह के निर्देशन में नशे के खिलाफ सख्ती बढ़ाई गई है।
विवरण :: मुखबिर सूचना पर गोबरानवा पारा पुलिस ने दुलना तिराहा पर छापा मारा। भागने का प्रयास कर रहे इमरान खान उर्फ गोलू (34) और पुरूषोत्तम साहू (29), दोनों धमतरी निवासी, को पकड़ा गया। कब्जे से चिट्टा (हेरोईन) बरामद कर जप्त किया गया। थाना गोबरानवा पारा में अपराध क्रमांक 10/26 धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज। निरीक्षक दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में टीम ने सफल कार्यवाही की।




