• Sun. Mar 22nd, 2026

धमतरी पुलिस अलर्ट: RTO e-Challan APK लिंक फर्जी, व्हाट्सएप स्कैम से सावधान”…..

Spread the love

धमतरी,08 जनवरी 2026
अमृत टुडे।

*RTO चालान के नाम पर साइबर ठगी, APK डाउनलोड न करें- धमतरी पुलिस की चेतावनी*

धमतरी पुलिस ने RTO e-Challan के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल उजागर किया है। व्हाट्सएप-SMS पर आने वाले फर्जी APK लिंक मोबाइल व बैंक डेटा चुरा लेते हैं। पुलिस ने सतर्क रहने, अनजान लिंक न डाउनलोड करने और 1930 पर शिकायत करने की अपील की है।

विवरण :; धमतरी जिले में साइबर अपराधियों द्वारा RTO Challan e-Court Notice.apk नामक फर्जी लिंक भेजे जा रहे हैं, जो मालवेयर से संक्रमित हैं। ये OTP, UPI, बैंकिंग डेटा और व्हाट्सएप हैक कर लेते हैं। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि RTO कभी व्हाट्सएप से चालान नहीं भेजता। APK इंस्टॉल हो जाए तो इंटरनेट बंद कर पासवर्ड बदलें और cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। सावधानी ही साइबर सुरक्षा का सबसे मजबूत हथियार है।

Leave a Reply