धमतरी, 09 जनवरी 2026
अमृत टुडे। धमतरी में नव चयनित आरक्षकों की सेवा काल की पहली जनरल परेड हुई। एसपी सूरज सिंह परिहार ने शारीरिक दक्षता व वेशभूषा का जायजा लिया। अनुशासन हीनता बर्दाश्त न करने और ट्रेनिंग में कोताही न बरतने की चेतावनी दी।
“विवरण :: एसपी धमतरी सूरज सिंह परिहार ने नव आरक्षकों की जनरल परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, समय पालन और पुलिस गरिमा पर दिशा-निर्देश दिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर निरीक्षक चन्द्रकांत साहू, सहा.उपनिरीक्षक दिनेश चंदेल, प्रधान आरक्षक गिरीश नाग, दौलत मरकाम सहित कई को प्रशंसा अंक, जबकि सहा.उपनिरीक्षक बिरेन्द्र बैस और आरक्षक शत्रुघ्न प्रसाद को निंदा दर्ज कर सुधार की हिदायत।
2024-25 भर्ती में धमतरी से 108 चयनित (106 जीडी, 2 ट्रेड), 62 ने जॉइनिंग की; 11 जनवरी को 51 को राजनांदगांव ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। डीएसपी मोनिका मरावी सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।





