• Tue. Mar 24th, 2026
Spread the love

जगदलपुर, 13 जनवरी 2026

अमृत टुडे। बस्तर के नियानार और बिरिंगपाल धान संग्रहण केंद्रों में ढाई लाख क्विंटल से अधिक धान खराब होने का मामला सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने निरीक्षण कर सरकार पर घोटाले को छिपाने का आरोप लगाया।

विवरण:: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज बस्तर विधानसभा के नियानार और ग्राम बिरिंगपालशकील रिजवी, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, धान खरीदी जांच समिति संयोजक उमाशंकर शुक्ला व अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे। निरीक्षण में नियानार केंद्र पर 1 लाख 46 हजार क्विंटल धान पूरी तरह खराब पाया गया।

बैज ने कहा कि खराब धान को नए बोरों में भरकर और तालपत्री से ढककर घोटाला छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। बिरिंगपाल केंद्र में भी 75 हजार क्विंटल धान बर्बाद हो चुका है, जिसमें पिछले दो साल का 1.40 लाख क्विंटल धान पानी में सड़ गया। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि किसानों की मेहनत बर्बाद करने का जिम्मेदार कौन? खराब धान का क्या होगा और भरपाई कैसे होगी? कुल ढाई लाख क्विंटल से अधिक धान का घोटाला होने से हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है। बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से जवाब मांगा। निरीक्षण में पूर्व जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम, कविता साहू, वीरेंद्र परिहार, महामंत्री अल्ताफ उल्ला खान, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply