• Sun. Jun 28th, 2026

अशोका हाइट सोसायटी में अव्यवस्था का अंबार: सुरक्षा दांव पर, क्या किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा प्रबंधन?

oplus_10485760
Spread the love

अशोका हाइट सोसायटी रायपुर : अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पर जिम्मेदारी तय करने की मांग, रहवासी चिंतित……

अशोका हाइट सोसायटी परिसर में गंदगी -अव्यवस्था से दुर्घटना का खतरा,

अमृत टुडे/ रायपुर, छत्तीसगढ़ 14 जनवरी 2026:

अशोका हाइट सोसायटी में वर्तमान में स्थिति अत्यंत चिंताजनक और विस्फोटक बनी हुई है। गंदगी, सुरक्षा में भारी चूक और प्रबंधन की अनदेखी ने रहवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। समिति के वर्तमान अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर अब गंभीर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

🔥 मीटर बॉक्स के पास कचरे का ढेर: बड़े हादसे को न्यौता

परिसर में बिजली के मीटर बॉक्स के पास कचरे का अंबार लगा हुआ है। फोटो और वीडियो साक्ष्यों में स्पष्ट दिख रहा है कि कचरा मीटरों के संपर्क में है। बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट या स्पार्किंग होने की स्थिति में यहाँ भीषण आग लग सकती है, जिससे पूरे भवन में भारी तबाही मच सकती है। सवाल यह उठता है कि यदि ऐसी कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा—प्रबंधन या अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल?

🌳 पर्यावरण से खिलवाड़: छंटाई के नाम पर काटे जा रहे वृक्ष

मैनेजमेंट की मनमर्जी केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुँचाया जा रहा है। सोसायटी परिसर में स्थित पेड़ों को छंटाई के नाम पर पूरी तरह काटा जा रहा है। दृश्यों से स्पष्ट है कि पेड़ों के ऊपरी हिस्से को इस तरह काटा गया है जैसे उन्हें भविष्य में पूरी तरह हटाने की योजना हो। यह प्राकृतिक संतुलन के साथ सीधा खिलवाड़ है।

👮 सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा?

सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पर्याप्त गार्डों की कमी और सुरक्षा एजेंसी की अनियमितता के कारण परिसर में असुरक्षा का माहौल है।

पूर्व अध्यक्ष मदन अग्रवाल ने हमारे संवाददाता से चर्चा के दौरान खुलासा किया कि:–

सोसायटी में स्थित 6 दुकानों के दरवाजे दोनों तरफ खुलते हैं।

इन दरवाजों का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व आसानी से सोसायटी परिसर में प्रवेश कर रहे हैं।

इस गंभीर मुद्दे पर पिछले 12 महीनों से लगातार शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन वर्तमान अध्यक्ष ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

📹 गायब हुए CCTV और पार्किंग में विवाद।

रहवासियों का आरोप है कि पहले पार्किंग क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिससे सुरक्षा बनी रहती थी। लेकिन वर्तमान में कैमरों के अभाव के कारण वाहनों से तोड़फोड़ और छोटी-मोटी चोरियाँ बढ़ गई हैं। जब रहवासियों ने कैमरे लगाने की माँग की, तो अध्यक्ष द्वारा इसे असंभव बताकर टाल दिया गया। वहीं, पार्किंग प्रबंधन न होने से रहवासियों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है।

📢 रहवासियों की माँग:

अशोका हाइट के पीड़ित रहवासियों और पूर्व अध्यक्ष मदन अग्रवाल ने प्रशासन और प्रबंधन से निम्नलिखित माँगें की हैं:

मीटर बॉक्स के पास से तत्काल कचरा हटाया जाए और अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाई जाए और दुकानों के दरवाजों से होने वाली घुसपैठ रोकी जाए।

पूरे परिसर और विशेषकर पार्किंग एरिया में पुनः सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।

वृक्षों की अवैध कटाई पर तुरंत रोक लगाई जाए।

सोसायटी के सदस्यों का कहना है कि वे पिछले लंबे समय से इन समस्याओं को उठा रहे हैं, लेकिन प्रबंधन इसे अनसुना कर रहा है। यदि जल्द ही सुधार नहींहुआ, तो रहवासी बड़े आंदोलन और वैधानिक कार्यवाही के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply