• Wed. Feb 4th, 2026
Spread the love

रायपुर , 19 जनवरी 2026

अमृत टुडे। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के आरोपों पर सियासत तेज। कांग्रेस ने सरकार को घेरा, तो BJP ने उल्टा पलटवार किया। नेता हेमंत पाणिग्रही ने कहा कि भ्रष्टाचार की जड़ कांग्रेस है। जांच कमेटी बन चुकी है, रिपोर्ट का इंतजार।

विवरण :: BJP नेता हेमंत पाणिग्रही ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इस देश में भ्रष्टाचार की जननी कौन रही है, यह पूरा देश जानता है। आज कांग्रेस के पास सरकार को पस्त करने के सिवाय कोई काम बचा नहीं है।हालिया घटना पर जांच कमेटी गठित की गई है।

पाणिग्रही ने कहा कि पूर्वानुमान पर कुछ कहने की जरूरत नहीं। जांच कमेटी के आने के बाद सारा सच सामने आ जाएगा। उनकी सरकार बहुत संवेदनशील है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लगातार काम हो रहा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। तब तक किसी को जल्दबाजी में आरोप लगाने की जरूरत नहीं। यह बयान भ्रष्टाचार विवाद को और गहरा करने वाला है।

Leave a Reply