रायपुर , 19 जनवरी 2026
अमृत टुडे। रायपुर साहित्य उत्सव-2026 का धमाकेदार आयोजन 23 से 25 जनवरी तक नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में होगा। देशभर के 120 ख्यात साहित्यकार 42 सत्रों में बौद्धिक विमर्श करेंगे। राज्यसभा उपसभापति हरिवंश उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व वर्धा हिन्दी विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. कुमुद शर्मा शामिल होंगे।23 जनवरी सायं मनोज जोशी का चाणक्य नाटक मचाएगा धूम। महाभारत के श्रीकृष्ण नीतीश भारद्वाज व निर्देशक अनुराग बसु सत्रों में। 24 जनवरी को अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति काव्य पाठ। पुस्तक मेला, विकास प्रदर्शनी,टैलेंट जोन व दैनिक क्विज। समापन डॉ. सच्चिदानंद जोशी व चंद्रप्रकाश द्विवेदी।

विवरण :: छत्तीसगढ़ की साहित्यिक विरासत को राष्ट्रीय पटल पर लाने रायपुर साहित्य उत्सव पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित हो रहा है। 42 सत्रों में भारतीय ज्ञान परंपरा, संविधान, सिनेमा-सामाजिक विमर्श, जनजातीय साहित्य, महिला लेखन, लोक संस्कृति जैसे विषय छाए रहेंगे। चार मंडप विनोद कुमार शुक्ल, श्यामलाल चतुर्वेदी, लाला जगदलपुरी व अनिरुद्ध नीरव के नाम पर नामित।उद्घाटन 23 जनवरी को राज्यसभा उपसभापति हरिवंश करेंगे।

समापन 25 जनवरी को मंत्रिगण व डॉ. सच्चिदानंद जोशी, डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी। आकर्षण- चाणक्य नाटक, अटलजी काव्य सभा। 15 राष्ट्रीय प्रकाशक पुस्तक मेला लगाएंगे, स्थानीय पुस्तकों का विमोचन होगा। 25 वर्षीय विकास प्रदर्शनी व टैलेंट जोन में काव्य-लोककलाएं चमकेंगी।
प्रशासन 500 कर्मचारियों से 21 जनवरी तक मंच-पंडाल, साज-सज्जा पूरी करेगा। 20 निःशुल्क बसें, 15 छत्तीसगढ़ी फूड स्टॉल, पेयजल-स्वच्छता सुनिश्चित। यह उत्सव साहित्य-संस्कृति से समाज बांधेगा व युवाओं में सृजनशीलता जगाएगा।


