• Fri. Aug 14th, 2026
Spread the love

रायपुर, 30 जनवरी 2026

अमृत टुडे।

*”DCP वेस्ट संदीप पटेल के नेतृत्व में चेकिंग, कुकुरबेड़ा देवार पारा में रेड”*

*”11 गोवा, 49 देशी मशाला शराब जप्त; पुलिस प्रतिबद्ध- शांति, सुरक्षा, जनविश्वास”*

रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। DCP वेस्ट संदीप कुमार पटेल के नेतृत्व में थाना आमानाका ने कुकुरबेड़ा ओवर ब्रिज के नीचे देवार पारा में रेड मारी। बोदु देवार और बलवंत देवार के कब्जे से 11 गोवा और 49 देशी मशाला शराब के पाउच (60 कुल, 180 एमएल प्रत्येक) जब्त। एसीपी देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में सघन चेकिंग। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शांति-सुरक्षा सुनिश्चित। नशामुक्ति अभियान जारी।”

विवरण :: रायपुर के थाना आमानाका में सघन चेकिंग के दौरान कुकुरबेड़ा ओवर ब्रिज नीचे देवार पारा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर रेड। बोदु देवार और बलवंत देवार गिरफ्तार, उनके पास से 11 नग गोवा अंग्रेजी शराब और 49 नग देशी मशाला शोले शराब (प्रत्येक 180 एमएल, कुल 60 पाउच) जप्त।

पुलिस आयुक्त, DCP संदीप कुमार पटेल, एडीसीपी राहुल देव शर्मा, एसीपी देवांश सिंह राठौर के निर्देशानुसार कार्रवाई। रायपुर पुलिस शांति, सुरक्षा और जनविश्वास के लिए कटिबद्ध।

Leave a Reply

You Missed