• Wed. Feb 4th, 2026

“धमतरी पुलिस का प्रयास: मगरलोड में जरूरतमंदों को निशुल्क हेलमेट वितरित”…..

Spread the love

धमतरी, 30 जनवरी 2026

अमृत टुडे।

*”राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: यातायात जागरूकता अभियान तेज, गांव-गांव पहुंची पुलिस”*

*”एसडीओपी रागिनी मिश्रा बोलीं- हेलमेट जीवन रक्षक कवच; ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा'”*

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में धमतरी पुलिस ने मगरलोड में जरूरतमंद दोपहिया चालकों को निशुल्क हेलमेट बांटे। एसपी निर्देश पर चल रहे अभियान में एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा ने हेलमेट पहनने, तेज गति-नशे से बचने की समझाइश दी। थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत शुक्ला, यातायात प्रभारी खेमराज साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। भविष्य में भी अभियान जारी, दुर्घटनाएं रोकने का संकल्प। सड़क सुरक्षा की यह पहल।”

विवरण :: धमतरी पुलिस ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में मगरलोड मेंहेलमेट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट दिए। एसपी के निर्देश पर स्वास्थ्य-नेत्र परीक्षण, रैलियां, स्कूल कार्यक्रम चल रहे।

एसडीओपी रागिनी मिश्रा ने यातायात नियम पालन, हेलमेट को जीवन कवच बताया। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ला, यातायात प्रभारी खेमराज साहू और स्टाफ ने ग्रामीणों को जागरूक किया। अभियान जिले भर में जारी रहेगा, सड़कें सुरक्षित बनाने का लक्ष्य।

Leave a Reply