महासमुंद, 02 फरवरी 2026
अमृत टुडे।
*2026 में ANTF की 27वीं गांजा तस्करी पर कार्रवाई।*
*थाना कोमाखान से 25 किलो गांजा (मूल्य 12.50 लाख) जब्त।*
*ओडिशा के 4 तस्कर व रायपुर के मुख्य खरीददार बंशी साहू गिरफ्तार।*
*टाटा जेस्ट कार (CG 10 AS 9099), नकद 2.03 लाख समेत कुल 19.84 लाख का माल जब्त।*
Anti Narcotics Task Force ने 2026 की 27वीं बड़ी कार्यवाही में 25 किलो गांजा समेत 19 लाख 84 हजार का माल जब्त किया। ओडिशा से तस्करी कर रायपुर ला रहे 4 अंतरराज्यीय तस्कर और मुख्य खरीददार को धर दबोचा। थाना कोमाखान पुलिस ने टाटा जेस्ट कार, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की। सालभर में ANTF ने 2123 किलो गांजा जब्त कर 68 अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

विवरण :: Anti Narcotics Task Force (ANTF) ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर कड़ा प्रहार किया। 1 फरवरी 2026 को थाना कोमाखान, महासमुंद में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए 25 किलोग्राम गांजा (मूल्य 12.50 लाख रुपये), परिवहन में प्रयुक्त टाटा जेस्ट कार (नंबर CG 10 AS 9099, मूल्य 5 लाख), 5 मोबाइल फोन (मूल्य 31 हजार) और 2.03 लाख नकद जब्त किए। कुल मूल्य 19.84 लाख रुपये।

गिरफ्तार आरोपियों में ओडिशा बलांगीर जिले के प्रशांत नंदा (रंगाली), संजय नाग (गंडा पतरापाली), दीपक महानंद और शंकर हरपाल (गंडा पतरापाली) शामिल हैं, जो अंतरराज्यीय तस्कर हैं। मुख्य खरीददार छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी बंशी साहू (शिवनगर, शीतला मंदिर आजाद चौक) भी पकड़ा गया।
प्रकरण में धारा 20(B)(ii)(C) और 29 नारकोटिक एक्ट के तहत सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 2026 में अब तक ANTF ने 2123.716 किलोग्राम गांजा जब्त कर 68 गिरफ्तारियां कीं, जिनमें 55 राज्य के बाहर के हैं। विवेचना जारी है, नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों पर नजर। पुलिस ने आमजन से नशे की सूचना गोपनीय रखने की अपील की है।



