*राज्यपाल रमेन डेका ने किया राजिम कुंभ कल्प मेला शुभारंभ | भगवान राजीव लोचन के दर्शन*
राजिम , 02 फरवरी 2026
अमृत टुडे। राज्यपाल रमेन डेका ने राजिम कुंभ कल्प मेला के शुभारंभ पर भगवान श्री राजीव लोचन जी के दर्शन किए। त्रिवेणी संगम राजिम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। माघी पूर्णिमा पर शुरू हुए इस मेले में साधु-संतों संग महाआरती भी हुई।

विवरण :: राज्यपाल रमेन डेका ने राजिम कुंभ कल्प मेला के शुभारंभ अवसर पर त्रिवेणी संगम (महानदी-पैरी-सोंढूर) राजिम पहुंचकर भगवान श्री राजीव लोचन जी के दर्शन किए। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।मुख्य अतिथि के रूप में शामिल राज्यपाल ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और साधु-संतों संग पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

महानदी महाआरती में शंखनाद, दीप प्रज्वलन से वातावरण भक्तिमय। श्रद्धालुओं ने ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाए।राजिम को छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहा जाता है। माघ पूर्णिमा से शुरू कुंभ कल्प मेला धार्मिक-सांस्कृतिक एकता का प्रतीक। राज्यपाल ने इसे आस्था, पर्यटन और सामाजिक समरसता का माध्यम बताया। शासन द्वारा स्वच्छता-सुरक्षा पर जोर।


