“कांग्रेस ने मरीन ड्राइव व्यावसायीकरण के खिलाफ धरना दिया | शहर जिला अध्यक्ष मेनन ने की अगुवाई”
रायपुर , 02 फरवरी 2026
अमृत टुडे। तेलीबांधा मरीन ड्राइव के निजीकरण और व्यावसायीकरण के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में जोरदार धरना प्रदर्शन। कार्यकर्ताओं ने निगम प्रशासन और भाजपा सरकार के खिलाफ ‘मरीन ड्राइव बचाओ’, ‘जनहित विरोधी निर्णय वापस लो’ के नारे लगाए। मेनन ने महापौर मीनल चौबे पर पार्किंग ठेका देने का आरोप लगाया। आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

विवरण : तेलीबांधा मरीन ड्राइव के निजीकरण एवं व्यावसायीकरण के निगम प्रशासन के निर्णय के खिलाफ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में मरीन ड्राइव के सामने जोरदार धरना प्रदर्शन।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम प्रशासन एवं भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कुमार शंकर मेनन ने कहा कि मरीन ड्राइव शहरवासियों का प्रमुख मॉर्निंग-ईवनिंग वॉक स्थल है। भाजपा नेताओं के संरक्षण में सार्वजनिक स्थल को व्यावसायिक हितों के हवाले किया जा रहा। महापौर मीनल चौबे एवं परिषद द्वारा ग्रेट ईस्टर्न रोड की तरह मरीन ड्राइव पर पार्किंग ठेका देने का जनविरोधी निर्णय। पूर्व में भाजपा नेता राजेश मुणत, अमित चिमनानी ने भी विरोध किया था।

ग्रेट ईस्टर्न रोड पर कब्जा कर पार्किंग ठेका असंवैधानिक, जनता के आवागमन अधिकार का हनन। कांग्रेस ने निर्णय वापस न लेने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
*प्रमुख उपस्थित*: पूर्व सांसद छाया वर्मा, प्रमोद दुबे, कुलदीप जुनेजा, पंकज शर्मा, आकाश शर्मा, एजाज ढेबर, आकाश तिवारी, मनोज कंदोई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता।



