बिलासपुर,02 फरवरी 2026
अमृत टुडे।
*चकरभाठा पुलिस ने 3 नशा तस्कर पकड़े | 34 ग्राम हेरोइन, 1300 टैबलेट जप्त*
*एनडीपीएस एक्ट | हिंर्री माइंस | पंजाब कनेक्शन | सघन अभियान*
“बिलासपुर से बड़ी कार्रवाई। थाना चकरभाठा एवं एसीसीयू पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर प्रहार करते हुए 3 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 34 ग्राम हेरोइन बरामद। पिछले 3 दिनों में 7 एनडीपीएस मामले दर्ज, 1300 नशीली टैबलेट, 400 एमएल एविल इंजेक्शन, 2 किलो गांजा जप्त।

विवरण : थाना चकरभाठा पुलिस को सूचना मिली कि 3 व्यक्ति हिंर्री माइंस, तिलक नगर क्षेत्र में नशे के पदार्थ बेचने घूम रहे। घेराबंदी कर मोहित हिंदूजा (32 वर्ष, चकरभाठा वॉर्ड 07), करन दीप सिंह (29 वर्ष, चकरभाठा वॉर्ड 12), आर. रजिंदर कुमार (35 वर्ष, तरनतारन पंजाब) को पकड़ा। कब्जे से 34 ग्राम हेरोइन बरामद।
पूछताछ में करन दीप दूसरे राज्य से हेरोइन लाकर मोहित को देता, रजिंदर संग ऊंचे दाम बेचते। जिले में नशे के विरुद्ध सघन अभियान में पिछले 3 दिनों में एनडीपीएस के 7 प्रकरण: 1300 नशीली टैबलेट, 400 एमएल एविल इंजेक्शन, 2 किलो गांजा जप्त।

आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई, न्यायालय प्रस्तुत। बिलासपुर पुलिस ने नशा नेटवर्क खत्म करने का संकल्प दोहराया।
*गिरफ्तार आरोपी:* मोहित हिंदूजा (32), पिता टीकम दास, चकरभाठा वॉर्ड 07करन दीप सिंह (29), पिता सुखविंदर सिंह, चकरभाठा वॉर्ड 12आर. रजिंदर कुमार (35), पिता मुख्तियार लाल, तरनतारन (पंजाब)।



