• Wed. Feb 4th, 2026

“PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने धान खरीदी घोटाले का आरोप लगाया , लक्ष्य से 25 लाख MT कम खरीदी”…..

Spread the love

139 लाख MT खरीदी | 2.5 लाख किसान बाधित | गरियाबंद गांव जलाया | बजट में छग ठगा”

रायपुर ,02 फरवरी 2026

अमृत टुडे। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा सरकार ने षड्यंत्र से लक्ष्य 165 लाख MT के मुकाबले सिर्फ 139 लाख MT धान खरीदा। 2.5 लाख किसान बाधित, 5 लाख का पंजीयन नहीं। 15 दिन और खरीदी शुरू करने की मांग। गरियाबंद दुतकैया गांव जलाने पर न्यायिक जांच। बजट में छग उपेक्षित। एपस्टीन फाइल पर पीएम से स्पष्टी करण।

विवरण :: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की पत्रकार वार्ता। सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बंद कर लाखों किसानों को परेशान किया। घोषित लक्ष्य 165 लाख MT के मुकाबले 139.85 लाख MT खरीदी (25 लाख MT कम)। पिछले साल 149 लाख MT vs इस साल 9.15 लाख MT कम। मात्र 53 दिन खरीदी, 75 दिन का वादा अधूरा।27 लाख पंजीकृत किसानों में 2.5 लाख बाधित, 5 लाख का एग्रीस्टेक पोर्टल समस्या। जबरिया रकबा सरेंडर, टोकन निरस्त।

महासमुंद, कवर्धा, कोरबा में किसान आत्महत्या प्रयास। ज्यादातर जिलों में 5-32% कम खरीदी। सरकार ने कम खरीदी पर कर्मचारियों को बधाई दी।कांग्रेस मांग: अभियान चलाकर 15 दिन धान खरीदी फिर शुरू करें।गरियाबंद हिंसा: दुतकैया गांव में समुदाय के घर जलाए। अपराधी के आतंक पर पुलिस लापरवाही।

बलौदाबाजार, कवर्धा के बाद जनता ने कानून हाथ लिया। दोनों पक्षों से शांति अपील, न्यायिक जांच।अन्य मुद्दे: बजट में छग सिर्फ खनिज दोहन कॉरिडोर। बस्तर-सरगुजा उपेक्षित। एपस्टीन फाइल में पीएम मोदी का नाम- भाजपा चुप क्यों?
उपस्थित: मलकीत सिंह गैदू, सुशील आनंद शुक्ला, दीपक मिश्रा, धनंजय ठाकुर सहित वरिष्ठ नेता।

Leave a Reply