रायपुर ,02 फरवरी 2026
अमृत टुडे
*DCP नॉर्थ के तहत खमतराई में गोदाम रेड | प्रबोध शर्मा गिरफ्तार | पुणे कनेक्शन*
*COTPA एक्ट | ई-सिगरेट प्रतिषेध | 70 कोकोनट कोल कार्टून | फरार आकाश तलरेजा*
नशे के विरुद्ध विशेष अभियान में थाना खमतराई पुलिस ने न्यू गोंदवारा बस्ती के गोदाम पर दबिश दी। 56 वर्षीय प्रबोध शर्मा को गिरफ्तार कर 25 लाख कीमत की प्रतिबंधित ई-सिगरेट, हुक्का सामग्री जप्त। पुणे से माल लाकर रायपुर में बिक्री का खुलासा। फरार मालिक आकाश तलरेजा-नितिन सभागचंदानी की तलाश। COTPA व ई-सिगरेट एक्ट के तहत मामला।

विवरण : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का नशे के विरुद्ध विशेष अभियान। DCP क्राइम-साइबर स्मृतिक राजनाला व DCP नॉर्थ मयंक गुर्जर के निर्देश पर 31 जनवरी रात्रि थाना खमतराई पुलिस व एंटी क्राइम यूनिट ने न्यू गोंदवारा गोदाम पर छापा मारा। मैनेजर प्रबोध शर्मा (56, कबीर नगर) गिरफ्तार। कोई वैध दस्तावेज नहीं।
जप्त सामग्री (25 लाख मूल्य):कोकोनट कोल: 70 कार्टून, मैजिक कोल: 40 कार्टूनई-सिगरेट: 78 डिब्बा, हुक्का: 34 नग, बोंग: 110 नगहुक्का फ्लेवर: 9 कार्टून, स्टैस प्रो: 26 कार्टून, अन्य।
पूछताछ में गोदाम मालिक आकाश तलरेजा (शंकर नगर), नितिन सभागचंदानी (डीडी नगर) फरार। पुणे से माल मंगाकर रायपुर में बिक्री। थाना खमतराई अपराध क्र. 67/26: धारा 4(क),21(क) COTPA 2003, ई-सिगरेट एक्ट 2019 की 7-8। नेटवर्क तोड़ने की विवेचना जारी।
गिरफ्तार आरोपी:
प्रबोध शर्मा, पिता ध्रुव स्वरूप शर्मा, उम्र 56 वर्ष, MIG डीलक्स 244, कबीर नगर, रायपुर।



