हुक्का-पानी बंद करने के आदेश पर कांग्रेस का हमला
रायपुर, 05 फरवरी 2026
अमृत टुडे। छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के शिकार की बढ़ती घटनाओं और वन विभाग द्वारा जारी एक विवादास्पद आदेश ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस ने वन विभाग के उस आदेश को ‘तुगलकी’ करार दिया है जिसमें शिकारियों का सामाजिक बहिष्कार करने की बात कही गई है।

विवरण :: कांग्रेस प्रवक्ता ने राज्य सरकार और वन मंत्री केदार कश्यप पर निशाना साधते हुए कहा कि विभाग वन्यजीवों की सुरक्षा करने और शिकारियों को कानूनी सजा दिलाने में विफल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सामाजिक बहिष्कार और हुक्का-पानी बंद करने जैसे आदेशों से सामाजिक समरसता बिगड़ेगी और यह मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं को बढ़ावा दे सकता है। कांग्रेस ने दोषियों को सख्त कानूनी सजा और ऐसे आदेश जारी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।


