• Thu. Aug 13th, 2026
Spread the love

विषय ग्रुपिंग खत्म, समय-सारणी जटिल: छात्र भ्रमित”

पूर्व पैटर्न बहाल करने की मांग, तैयारी प्रभावित”

रायपुर, 06 फरवरी 2026

अमृत टुडे। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के बी.कॉम तृतीय वर्ष छात्रों ने परीक्षा पैटर्न में अचानक बदलाव का विरोध किया। NSUI जिला सचिव ओज प्रकाश पाण्डेय ने कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। विषय ग्रुपिंग हटने से शेड्यूल जटिल, तैयारी प्रभावित।

विवरण:: विश्वविद्यालय ने बी.कॉम-III परीक्षा में विषयों को ग्रुप से अलग कर दिया, जिससे शेड्यूल जटिल, गैप कम व मानसिक दबाव बढ़ा। छात्र लंबे समय से पुरानी ग्रुपिंग पर तैयारी कर रहे थे।
NSUI जिला सचिव ओज प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि यह फैसला छात्रों को भ्रमित कर रहा। मांग है- विषयों को पूर्व ग्रुप में बहाल करें व शेड्यूल सुधारें।
ज्ञापन में अमन कुमार सिंह, सुमित शुक्ल, प्रवीण सिंधु आदि हस्ताक्षरकर्ता। शैक्षणिक नुकसान रोकने की अपील।

Leave a Reply

You Missed