• Wed. Jun 10th, 2026
Spread the love

भाजपा ने आदिवासी नेता को जेल भेजा बस्तर में विशेष लोकप्रियता, जनाधार मजबूत अरुण साव, विजय शर्मा के बयान डैमेज कंट्रोल”

कवासी लखमा (वरिष्ठ आदिवासी नेता)आरोप: शराब घोटाले में फंसाया, 1 साल जेल प्रभाव: सर्वहारा वर्ग में नाराजगी”

रायपुर, 06 फरवरी 2026

अमृत टुडे। “कांग्रेस ने भाजपा पर वरिष्ठ आदिवासी नेता कवासी लखमा को शराब घोटाले में फंसाने का आरोप लगाया। कहा गया कि 1 साल जेल में रखने से आदिवासी समाज और सर्वहारा वर्ग में भारी नाराजगी है। अरुण साव और विजय शर्मा के बयान डैमेज कंट्रोल का प्रयास।

विवरण ::”कांग्रेस नेता ने कहा कि कवासी लखमा बस्तर सहित पूरे प्रदेश में लोकप्रिय आदिवासी नेता हैं, जिनकी आदिवासी समाज में विशेष पकड़ है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर उन्हें शराब घोटाले में फंसाया और 1 साल जेल में रखा। इससे आदिवासी समाज और सर्वहारा वर्ग में भारी नाराजगी फैली।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा को अपनी गलती का अहसास हो गया है। इसलिए कभी उपमुख्यमंत्री अरुण साव तो कभी विजय शर्मा बयानबाजी कर रहे हैं। यह सब डैमेज कंट्रोल का प्रयास है। कवासी लखमा जैसे सीधे-सादे आदिवासी नेता को टारगेट करने का भाजपा को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।”

Leave a Reply

You Missed