“कांग्रेस के ‘मनगढ़ंत’ दावों का जवाब, विपुल अग्रवाल-केदार राजवाड़े पर अटकलें”
प्रत्येक विवाह पर 50,000 रुपये, 35,000 नकद; शॉर्ट नोटिस पर पैनल फर्में
रायपुर, 06 फरवरी 2026
अमृत टुडे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पर कांग्रेस आरोपों का सरकार ने जोरदार खंडन किया। कहा- 10 फरवरी को 6000 युवतियों का विवाह होगा, नियमों के तहत CSIDC की फर्मों से काम। विपक्ष के टेंडर विवाद पर सफाई दी।

विवरण: कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस को ‘मनगढ़ंत’ बताते हुए कहा कि योजना 10 फरवरी को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होगी। पूरे छत्तीसगढ़ में 6000 विवाह, प्रत्येक पर 50,000 रुपये (35,000 नकद)।

शॉर्ट नोटिस पर CSIDC/NRDA/PWD की पैनल फर्मों से काम, जैसा भूपेश सरकार में होता था। CSIDC ने 5 फर्मों की सूची भेजी। साइंस कॉलेज मैदान पर टेंट अन्य कार्यक्रमों के; WCD ने वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया। विपुल अग्रवाल-केदार राजवाड़े नाम अटकलें। विभाग कागजी प्रक्रिया पूरी कर टेंडर करेगा।


