• Wed. May 13th, 2026

“नक्सल उन्मूलन में धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता: आत्मसमर्पित नक्सलियों के सुराग पर BGL रायफल, ग्रेनेड बरामद”…..

Spread the love

अमृत टुडे/ धमतरी

“डीआरजी टीम ने सेमरा पहाड़ से हथियार जखीरा जब्त, SP धमतरी के निर्देशन में सर्चिंग”

“आत्मसमर्पित भूमिका-अमिला की निशानदेही, 1 BGL रायफल, 3 ग्रेनेड समेत विस्फोटक बरामद”

धमतरी SP के निर्देशन में नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे सर्चिंग अभियान को बड़ी कामयाबी मिली। डीआरजी टीम ने चंदन बाहरा और सेमरा क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान आत्मसमर्पित नक्सली भूमिका व अमिला की निशानदेही पर मैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा पहाड़ से नक्सलियों का हथियार जखीरा बरामद किया। जब्त सामग्री में 1 BGL बैरल ग्रेनेड लांचर रायफल, 1 8 एमएम रायफल, 3 BGL ग्रेनेड, 8 खाली कार्टिज, 25 ग्राम गन पाउडर और 1 पोच शामिल। सभी सामग्री जप्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू। यह सफलता नक्सल उन्मूलन अभियान को मजबूत करेगी।

विवरण::डीआरजी टीम ने नक्सलियों द्वारा डम्प किए गए हथियारों का भंडार खोज निकाला। SP धमतरी के नेतृत्व में लगातार सर्चिंग से नक्सल गतिविधियां कमजोर हो रही हैं। बरामद हथियार नक्सल हमलों के लिए इस्तेमाल होते। पुलिस ने अग्रिम जांच तेज कर दी है।

amrittoday.in

Leave a Reply